• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अन्य जनपद में कम्बाईन हारवेस्टर ले जाने के लिए लेनी होगी मंजूरी

up80.online by up80.online
April 12, 2020
in यूपी
0
farmer

प्रगतिशील किसान राहुल सिंह, सीईओ, गौरी डेयरी फार्म, चंदौली

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

फसल कटाई के लिए गाइडलाइंस जारी, किसानों को हो सकती है दिक्कत

लखनऊ, 11 अप्रैल

किसान को अपने खेतों में श्रमिक व ट्रेक्टर –थ्रेसर इत्यादि यंत्रों से गेंहू की कटाई के लिए प्रशासन से किसी तरह की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। हालांकि किसान को अपने खेतों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। लॉकडाउन के दौरान रबी की फसलों की कटाई और जायद की फसलों की बुआई के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर दिया है। किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग सहित कुछ आवश्यक नियमों व शर्तों का पालन करते हुए गेंहू की फसल की कटाई की छूट दी गई है। साथ ही फसल की कटाई के लिए आवश्यक उपकरणों की दुकानें भी खोलने की मंजूरी दी गई है। हालांकि कुछ नियमों की वजह से किसानों के सामने समस्यायें भी आयेंगी।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख कृषि सचिव द्वारा किसानों के लिए निम्न गाइडलाइंस जारी की है:

1.कृषि एवं सहवर्ती उपकरणों की दुकान, सर्विस सेंटर, स्पेयर पार्ट्स की दुकानें खोली जाएंगी।

2.आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में प्रयुक्त भारी वाहन, ट्रक, ढुलाई में प्रयुक्त छोटे वाहन के मरम्मत की दुकानें, प्राथमिकता के आधार पर हाई-वे व पेट्रोल पम्प के आसपास खोली जाएंगी।

3.कम्बाईन हारवेस्टर, रीपर, ट्रैक्टर एवं कृषि से संबंधित अन्य उपकरणों, जो जनपद के अंदर ही उपलब्ध हैं, उनके चालक, तकनीशियन एवं श्रमिक को अपने जनपद में कटाई-मड़ाई हेतु किसी प्रकार की अनुमति पत्र अथवा पास की आवश्यकता नहीं है।

4.कम्बाईन हारवेस्टर, रीपर, ट्रैक्टर एवं अन्य आवश्यक उपकरण, जिस जिले में उपलब्ध हैं, वहां से अन्य जनपद में कटाई, मड़ाई हेतु जाने के लिए उपलब्ध जनपद के जिला प्रशासन द्वारा अनुमति पत्र अथवा पास दिया जाएगा, जो दूसरे सभी जनपदों हेतु मान्य होगा।

यह भी पढ़िए: कोरोना से जंग: आदिवासियों की मदद के लिए आगे आया पत्रकार अशोक जायसवाल का परिवार

5.यदि ये उपकरण एक जिला में हैं और उनके चालक एवं तकनीशियन श्रमिक (1 प्लस 4 ) अन्य जनपदों में हैं, तो उन्हें उस जनपद के जिला प्रशासन द्वारा अनुमति पास दिया जाएगा, जहां ये चालक तकनीशियन उपलब्ध हैं और वह गंतव्य जनपद हेतु मान्य होगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए संबंधित जिला (जहां पर हार्वेस्टर स्थित है) के उपनिदेशक कृषि कुशल श्रमिकों के नाम को संस्तुति सहित संबंधित अन्य जिला प्रशासन को भेजेंगे।

6.यदि ये उपकरण और उनके चालक, तकनीशियन श्रमिक (1 प्लस 4) जो अन्य राज्य में हैं और ये उत्तर प्रदेश में कटाई-मड़ाई के लिए आना चाहते हैं तो इन्हें अपने राज्य के जिलाधिकारी अथवा उपायुक्त से मंजूरी लेनी होगी। ये पास ही यूपी के जनपदों हेतु मान्य होगा।

7.इसी तरह यदि ये उपकरण उत्तर प्रदेश के जिले में उपलब्ध हैं और उनके चालक व तकनीशियन श्रमिक अन्य राज्यों के हैं और वे उत्तर प्रदेश में कटाई-मड़ाई हेतु आना चाहते हैं तो उन्हें अपने राज्य के डीएम अथवा उपायुक्त से मंजूरी लेनी होगी। हालांकि इसके लिए यूपी के जिस जनपद में ये उपकरण हैं वहां के कृषि निदेशक संबंधित श्रमिकों के नाम को संस्तुति सहित संबंधित अन्य राज्य के जिला प्रशासन को भेजेंगे।

8.ट्रैक्टर माण्टेड हारवेस्टर में ट्रैक्टर व हारवेस्टर के फिटिंग हेतु अधिकृत तकनीशियन को जिला प्रशासन द्वारा अनुमति पत्र / पास दिया जाएगा, वह प्रदेश के अन्य जनपदों हेतु मान्य होगा।

9.इन उपकरणों के अधिकृत विक्रेताओं एवं अधिकृत तकनीशियनों आदि को अन्य जनपदों से स्पेयर पार्ट्स लाने सर्विसिंग एवं मरम्मत आदि हेतु जिला प्रशासन द्वारा अनुमति पत्र दिया जाएगा, वह प्रदेश के अन्य जनपदों हेतु मान्य होगा।

10.किसानों को स्वयं अथवा किसानों के खेतों पर श्रमिकों को एवं ट्रैक्टर-थ्रेशर आदि से कटाई, मड़ाई, बुआई आदि के लिए किसी भी प्रकार के पास की आवश्यकता नहीं होगी।

11.कटाई-मड़ाई से संबंधित कम्बाईन हारवेस्टर, रीपर, ट्रैक्टर सहित अन्य आवश्यक कृषि उपकरणों के संबंध में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़िए: मीरजापुर के आपदा पीड़ित किसानों को तत्काल मिलेगा मुआवजा

यह भी पढ़िए: कोरोना से बचने के लिए इन 7 सुझावों पर अमल कीजिए: डॉ.एचएन पटेल

Previous Post

बिहार सरकार ने अन्य राज्यों में खोला 52 राहत केंद्र

Next Post

मानवता: सफाईकर्मियों के लिए मास्क बना रहा है अनुप्रिया पटेल का स्टॉफ

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
corona

मानवता: सफाईकर्मियों के लिए मास्क बना रहा है अनुप्रिया पटेल का स्टॉफ

Delhi

लॉकडाउन: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बने बाबर्ची, दाल में दिया घी का तड़का

Lockdown

लॉकडाउन: इन 15 उद्योगों को केंद्र सरकार दे सकती है राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

4 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online