• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, March 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

मोदी कैबिनेट के सात और योगी कैबिनेट के दो मंत्रियों को मिली शिकस्त

दो लड़कों की जोड़ी ने किया कमाल

up80.online by up80.online
June 5, 2024
in यूपी, राजनीति
0
India alliance

राहुल गाँधी और अखिलेश यादव

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

उत्तर प्रदेश की जनता- जनार्दन ने मोदी कैबिनेट के सात और योगी कैबिनेट के दो मंत्रियों को हार का स्वाद चखाया है। इतना ही नहीं अयोध्या जैसी प्रतिष्ठा की सीट भी नहीं बचा पायी बीजेपी। दो लड़कों की जोड़ी को गम्भीरता से लेना तो दूर नेताओं ने खूब बयानबाजी एवं छिंटाकसी की। ये जो पब्लिक है, सब जानती है, पोलिंग बूथ पर पहुंचने के बाद अपने मन का गुबार और प्रेम दोनों निकालती है। मानो या न मानो, कहीं न कहीं कुछ तो जनता को नागवार गुजरा। जनता की मर्जी के इतर कुछ भी होगा तो ईवीएम का बटन सामने आते ही निर्णय सुना देगी।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने उत्तर प्रदेश की 80 संसदीय सीटों के चुनाव में भाजपा को स्तब्ध कर दिया है। गठबंधन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 80 में से 43 सीटें जीत ली हैं जबकि भाजपा को 33 सीटें ही मिल सकी हैं। एनडीए की ताकत यूपी में तो घटी ही है, इसे नकारा नहीं जा सकता है। एनडीए के सहयोगियों की भी ताकत में कमी आई। अपना दल एस दो सीटों से एक पर आ गया है। रालोद को छोड़ बाकी सहयोगी हारे हैं। ओमप्रकाश राजभर हो या संजय निषाद अपने पुत्रों को संसद नहीं भेज पाये। जीत में मदद की उम्मीद में दारा सिंह चौहान, ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामिल किया, लेकिन निराशा हाथ आई ।घोसी में न कोई करिश्मा दिखा पाये न गाजीपुर में। भाजपा की सहयोगी रालोद ने दो व अपना दल ने एक सीट जीती है। आजाद समाज पार्टी कांशीराम को भी एक सीट मिली है। 2014 की तरह बसपा का इस बार भी खाता नहीं खुला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से लगातार तीसरी बार जीत गए हैं, जबकि राहुल गांधी ने रायबरेली और अखिलेश यादव ने कन्नौज से जीत हासिल की है। केंद्र सरकार के सात मंत्री चुनाव हार गए हैं, जिनमें स्मृति इरानी भी शामिल हैं। भाजपा ने अपने 47 सांसदों को फिर से टिकट दिया था, जिनमें 26 चुनाव हार गए हैं। मोदी सरकार के मंत्रियों में महिला एवं बाल विकास एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति इरानी, गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय, एमएसएमई राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा, आवास एवं शहरी राज्यमंत्री कौशल किशोर, फतेहपुर से ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व पशुपालन डेयरी व मत्स्य पालन राज्यमंत्री डा. संजीव कुमार बालियान अपने प्रतिद्वंद्वियों से चुनाव हार गए। वहीं, योगी कैबिनेट के दो मंत्री क्रमशः पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी कमल नहीं खिला सके।

Previous Post

पीएम मोदी को छोड़ आजमगढ़ व वाराणसी मंडल की सभी सीटों पर भाजपा का सुपड़ा साफ

Next Post

किंग मेकर की भूमिका में आते ही जदयू ने ‘अग्निवीर’ योजना का विरोध किया

up80.online

up80.online

Related Posts

2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

March 6, 2026
समता मूलक
बड़ी खबर

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar
देश

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
Next Post
OBC

किंग मेकर की भूमिका में आते ही जदयू ने 'अग्निवीर' योजना का विरोध किया

बलिया की बेटी ने मेडिकल परीक्षा ‘नीट’ पास की, बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत

बलिया की बेटी ने मेडिकल परीक्षा 'नीट' पास की, बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत

पढ़ने को डांटा तो छोटे भाई ने बड़े भाई सिपाही संदीप पटेल की नृशंस हत्या की

पढ़ने को डांटा तो छोटे भाई ने बड़े भाई सिपाही संदीप पटेल की नृशंस हत्या की

Recommended

2022

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

20 hours ago
समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

2 days ago
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

1 week ago
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

Trending

2022
देश

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

by up80.online
March 6, 2026
0

छह उम्मीदवारों पर चुनाव आयोग का चला हंटर यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2022 में हुए...

समता मूलक

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

March 5, 2026
Bihar

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

March 3, 2026
gulf countries

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

March 1, 2026
Lata Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

February 26, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी ने हासिल की यह उपलब्धि

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online