• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

कौन होगा उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का नया चेयरमैन?

up80.online by up80.online
January 20, 2020
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
OBC

उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

निषाद, लोध या फिर यादव नेता पर बीजेपी खेल सकती है दाव

लखनऊ, 19 जनवरी

उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का नया चेयरमैन कौन होगा, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। अब सवाल यह है कि नया चेयरमैन ओबीसी की किस जाति का होगा। इसको लेकर मंथन जारी है।

हालांकि इस बार भी माना जा रहा है कि नया चेयरमैन अति पिछड़ी जाति से आ सकता है। हालांकि बदलते राजनीतिक समीकरण के साथ बीजेपी किसी यादव नेता पर भी दाव खेल सकती है। साथ ही क्षेत्रीय समीकरण के संतुलन पर भी जोर रहेगा।

ऐसा भी माना जा रहा है कि पार्टी किसी बिंद अथवा मल्लाह बिरादरी के नेता को आगे बढ़ा सकती है, क्योंकि इस समाज का फिलहाल कोई बड़ा चेहरा सरकार में नहीं दिख रहा है, जबकि यूपी में बीजेपी की सहयोगी के तौर पर निषाद पार्टी भी शामिल है और अब तक इस समाज के किसी को प्रमुख पद नहीं मिला। इसके अलावा किसी लोध समाज के नेता को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल योगी सरकार में एकमात्र राज्यमंत्री के तौर यादव समाज के एक विधायक को शामिल किया गया है। अत: यादव समाज में सेंध लगाने के लिए किसी यादव को भी यह प्रमुख जिम्मेदारी दी जा सकती है।


यह भी पढ़िए: योगी मंत्रिमंडल में ठाकुर और ब्राह्मण मंत्रियों का दबदबा

कुर्मि समाज के लिए फिलहाल नो वैकेंसी:

फिलहाल प्रदेश में यादवों के बाद सबसे मजबूत माने जाने वाली कुर्मि बिरादरी पर बीजेपी ज्यादा ध्यान देने के मूड में नहीं है। क्योंकि प्रदेश की राज्यपाल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसी समाज से आते हैं। हालांकि प्रदेश में ब्राह्मणों व ठाकुरों के बाद सबसे ज्यादा इसी समाज के 32 विधायक (28 बीजेपी व 4 अपना दल एस)  हैं, बावजूद उन्हें मात्र एक कैबिनेट मंत्री ही मिला है। इससे कुर्मि समाज अभी भी योगी सरकार से खुश नहीं है। आरक्षण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर भी यादव और कुर्मि समाज ज्यादा मुखर है। ऐसे में यदि इस समाज की लाटरी निकल जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है। विशेषतौर पर गोरखपुर व आजमगढ़ मंडल पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।

यह भी पढ़िए: जनगणना 2021: बिहार के नेताओं से नसीहत लें यूपी के ओबीसी नेता

कोईरी, राजभर व चौहान समाज के कम चांस:

फिलहाल कोईरी समाज से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व एक कैबिनेट मंत्री हैं। इसी तरह चौहान समाज से एक कैबिनेट मंत्री व एक राज्यपाल बनाए गए हैं। हालांकि अभी भी भाजपा के लिए सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर एक चुनौती बने हुए हैं। इनके समानांतर राजभर समाज में पैठ बढ़ाने के लिए भाजपा ने शकलदीप राजभर को राज्यसभा सांसद और अनिल राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया है। इसके अलावा घोसी लोकसभा सीट से हारने के बावजूद पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर को एक समिति में शामिल किया गया है। बावजूद इसके राजभर समाज से किसी नेता को चेयरमैन बना दिया जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

यह भी पढ़िए: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

सामाजिक न्याय के जानकार एडवोकेट अर्जुन सिंह पटेल कहते हैं कि अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का चेयरमैन एक बहुत ही सम्मानीय पद है। किसी ओबीसी की जाति को बैलेंस करने की बजाय कानून के एक अच्छे जानकार को यह जिम्मेदारी देनी चाहिए, ताकि पिछड़ों की समस्याओं का त्वरित ढंग से निवारण हो सके। लखनऊ हाई कोर्ट के अधिवक्ता नंद किशोर पटेल कहते हैं कि यह एक संवैधानिक पद है। अत: यह जिम्मेदारी किसी पढ़े-लिखे और काननू के जानकार को देनी चाहिए, ताकि पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले सभी जातियों के हकों की बात करे।

Previous Post

सीएम योगी के खास रहे सुनील सिंह अब अखिलेश यादव के हुए मुरीद

Next Post

दिल्ली में भी बीजेपी-जेडीयू गठबंधन, जेडीयू को मिलेंगी ये दो सीट

up80.online

up80.online

Related Posts

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
Next Post
JDU, DELHI

दिल्ली में भी बीजेपी-जेडीयू गठबंधन, जेडीयू को मिलेंगी ये दो सीट

Ramprasad Chaudhary

सपा में आते ही रामप्रसाद चौधरी ने कहा,”अंतिम सांस तक लाल टोपी के लिए संघर्ष करूंगा”

Tina Yadav

सीएए के खिलाफ धरने में शामिल हुईं अखिलेश यादव की बेटी टीना यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

5 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

2 days ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

by up80.online
June 6, 2026
0

परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत यूपी 80 न्यूज़, बलिया/ वाराणसी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने...

बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online