• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, September 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी अखिलेश यादव

यूपी के सारे ओबीसी मंत्री बंधुआ मजदूर जैसे हैं: राम गोपाल यादव

अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार, अखिलेश यादव व मायावती ने भी योगी सरकार पर साधा निशाना

up80.online by up80.online
December 28, 2022
in अखिलेश यादव, यूपी, राजनीति, सपा
0
UP politics

यूपी80

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को रद्द करते हुए फौरन चुनाव कराने का आदेश दिया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि ट्रिपल टेस्ट के बगैर ओबीसी को कोई आरक्षण न दिया जाए। ऐसे में बगैर ओबीसी को आरक्षण दिए स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाएं। अदालत ने राज्य सरकार को ट्रिपल टेस्ट के लिए आयोग बनाए जाने का आदेश दिया। इस मामले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने बीजेपी पर करारा हमला करते हुए कहा कि यूपी के सारे ओबीसी मंत्री बंधुआ मजदूर जैसे हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या पर भी करारा तंज किया और कहा कि केशव मौर्य की स्थिति भी बंधुआ मजदूर जैसी है।

बंधुआ मजदूर
प्रो. राम गोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव, सपा

 उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद विपक्ष बीजेपी पर पिछड़ों के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 60 फीसदी आबादी आरक्षण से वंचित है। उत्तर प्रदेश सरकार ने साजिश की है। रामगोपाल यादव ने बीजेपी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि यूपी के सारे ओबीसी मंत्री बंधुआ मजदूर जैसे हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या पर भी करारा तंज किया और कहा कि केशव मौर्य की स्थिति भी बंधुआ मजदूर जैसी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों से वोट लिया और उन्हीं को धोखा दिया है। सपा महासचिव ने भाजपा पर पिछड़ों को ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछड़े अब चैन से बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब पिछड़ों की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ेगी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 60 फीसदी आबादी आरक्षण से वंचित है। उत्तर प्रदेश सरकार ने साजिश की है।

अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार:

Apna Dal (S)
राजकुमार पाल, प्रदेश अध्यक्ष, अपना दल एस

रामगोपाल यादव के बयान पर अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को जनता ने नकार दिया है। अखिलेश यादव जब सत्ता में रहते हैं तो उन्हें ओबीसी याद नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्या जमीन के नेता हैं। वह जनता के बंधुआ मजदूर हैं और हम स्वयं जनता के बंधुआ मजदूर हैं। हम जनता के सेवक हैं।

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का ईमानदारी से पालन नहीं किया: मायावती

मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा,

“यूपी में बहुप्रतीक्षित निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार के तहत मिलने वाले आरक्षण को लेकर सरकार की कारगुजारी का संज्ञान लेने सम्बंधी माननीय हाईकोर्ट का फैसला सही मायने में भाजपा व उनकी सरकार की ओबीसी एवं आरक्षण-विरोधी सोच व मानसिकता को प्रकट करता है।

यूपी सरकार को मा. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अनुपालन करते हुए ट्रिपल टेस्ट द्वारा ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था को समय से निर्धारित करके चुनाव की प्रक्रिया को अन्तिम रूप दिया जाना था, जो सही से नहीं हुआ। इस गलती की सजा ओबीसी समाज बीजेपी को जरूर देगा।“

कल भाजपा बाबा साहब द्वारा दिए गए दलितों का आरक्षण भी छीन लेगी: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा,

“आज आरक्षण विरोधी भाजपा निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के विषय पर घड़ियाली सहानुभूति दिखा रही है। आज भाजपा ने पिछड़ों के आरक्षण का हक़ छीना है,कल भाजपा बाबा साहब द्वारा दिए गये दलितों का आरक्षण भी छीन लेगी। आरक्षण को बचाने की लड़ाई में पिछडों व दलितों से सपा का साथ देने की अपील है।“                                  

एडवोकेट
एडवोकेट अभिनेष कुमार वर्मा, लखनऊ
Yuva Shakti
Yuva Shakti
Previous Post

निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द, हाईकोर्ट ने कहा- बगैर ट्रिपल टेस्ट ओबीसी को न दिया जाए आरक्षण

Next Post

मऊ: मड़ई में आग लगने से चार बच्चे सहित पांच की मौत

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
आग

मऊ: मड़ई में आग लगने से चार बच्चे सहित पांच की मौत

अनुप्रिया पटेल

अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष ने की नौ मंचों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

popularity

निकाय चुनाव: 'आरक्षण बचाओ-लोकतंत्र बचाओ' आंदोलन करेगी आप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

5 days ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online