• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

एमएलसी चुनाव: 36 में से 33 सीटों पर भाजपा का कब्जा, 17 ठाकुर बने एमएलसी

up80.online by up80.online
April 12, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
BJP

भाजपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ही मुरझा गया कमल, बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी बनी एमएलसी, तीसरे पायदान पर भाजपा प्रत्याशी

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में हुए विधान परिषद चुनाव में भाजपा BJP ने 36 में से 33 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। 40 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब यूपी विधान परिषद में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। हालांकि चिंता की बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi के संसदीय क्षेत्र वाराणसी Varanasi में ही भाजपा प्रत्याशी डॉ.सुदामा पटेल को शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके अलावा आजमगढ़ Azamgarh में न तो समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जीत नसीब हुई और न ही भाजपा उम्मीदवार को। यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी रहे एमएलसी यशवंत सिंह के पुत्र ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत का तिलक लगाया है। बता दें कि पिछले सप्ताह यशवंत सिंह को भाजपा से 6 साल के  लिए निष्कासित कर दिया गया था।

MLC
यूपी में एमएलसी चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

9 सीटों पर निर्विरोध जीते भाजपा प्रत्याशी:

विधान परिषद की 36 सीटों में से 9 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने निर्विरोध ज जीत हासिल की थी। इसके अलावा 27 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 24 और तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। विधान परिषद में अब भाजपा के 67 एमएलसी हो चुके हैं। अर्थात बहुमत से 16 एमएलसी ज्यादा हैं।

1982 में कांग्रेस ने रचा था इतिहास:

इससे पहले 1982 में कांग्रेस ने इतिहास रचते हुए विधान परिषद में पूर्ण बहुमत हासिल की थी। अब यह रिकॉर्ड भाजपा के नाम दर्ज हो गया है।

विधान परिषद में पार्टियों की स्थिति:

भाजपा    – 67

समाजवादी पार्टी    – 17

बसपा                 – 4

अपना दल (एस)   – 1

कांग्रेस                – 1

इसके अलावा 2 शिक्षक एमएलसी, पांच निर्दलीय और एक निषाद पार्टी के सदस्य हैं। 2 सीटें खाली हैं।

भाजपा की इस प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है,

‘उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों में सभी विजयी उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई। यह जीत एक बार फिर भाजपा के विकास मॉडल पर जनता-जनार्दन के विश्वास की अभिव्यक्ति है। योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के साथ ही पार्टी संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं।’

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

विधान परिषद चुनाव में विजेताओं की लिस्ट:

मुरादाबाद – सतपाल सैनी    (भाजपा)

रामपुर-बरेली  – महाराज सिंह  (भाजपा)

पीलीभीत – डॉ.सुधीर गुप्ता  (भाजपा)

सीतापुर – पवन सिंह    (भाजपा)

लखनऊ – रामचंद्र प्रधान  (भाजपा)

रायबरेली – दिनेश प्रताप सिंह  (भाजपा)

प्रतापगढ़ – अक्षय प्रताप सिंह  (निर्दलीय- राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल समर्थित)

सुल्तानपुर – शैलेंद्र प्रताप सिंह  (भाजपा)

बाराबंकी   – अंगद सिंह  (भाजपा)

आजमगढ़- विक्रांत सिंह रिशु  (निर्दलीय)

बहराइच – प्रज्ञा त्रिपाठी     (भाजपा)

गाजीपुर    – विशाल सिंह चंचल  (भाजपा)

जौनपुर  – बृजेश सिंह प्रिंसू  (भाजपा)

वाराणसी – अन्नपूर्णा सिंह  (निर्दलीय)

इलाहाबाद – डॉ.केपी श्रीवास्तव  (भाजपा)

झांसी    – रमा निरंजन  (भाजपा)

कानपुर – अविनाश सिंह  (भाजपा)

इटावा – प्रांशुदत्त द्विवेदी  (भाजपा)

आगरा – विजय शिवहरे  (भाजपा)

मेरठ – धर्मेंद्र भारद्वाज   (भाजपा)

मुजफ्फरनगर   – वंदना वर्मा  (भाजपा)

गोंडा          – अवधेश सिंह  (भाजपा)

फैजाबाद   – हरिओम पांडेय  (भाजपा)

बस्ती – सुभाष यदुवंश  (भाजपा)

गोरखपुर – सीपी चंद  (भाजपा)

देवरिया    – डॉ.रतन पाल सिंह  (भाजपा)

बलिया   – रविशंकर सिंह पप्पू  (भाजपा)

भाजपा के 9 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए एमएलसी:

लखीमपुर खीरी – अनूप गुप्ता

बुलंदशहर – नरेंद्र भाटी

बांदा – जितेंद्र सिंह सेंगर

एटा   – आशीष यादव

मथुरा – ओमप्रकाश सिंह

बदायूं – वागीश पाठक

हरदोई – अशोक अग्रवाल

अलीगढ़ – चौधरी शिवपाल सिंह

मिर्जापुर-सोनभद्र- विनीत सिंह

Previous Post

बाल-बाल बचे सीएम नीतीश कुमार, युवक ने किया धमाका

Next Post

पीएम मोदी का जीरो बजट खेती पर जोर, जैविक खेती रासायनिक दुष्प्रभावों से मुक्त होगी: घनश्याम पटेल

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
BJP

पीएम मोदी का जीरो बजट खेती पर जोर, जैविक खेती रासायनिक दुष्प्रभावों से मुक्त होगी: घनश्याम पटेल

bjp, sp

एमएलसी चुनाव: पीएम की प्रतिष्ठा से जुड़े वाराणसी में ही मुरझा गया कमल, सातों सीटें जीतने वाली बीजेपी की हुई करारी शिकस्त

Anupriya Patel

भारत-ग्रीस संयुक्त आर्थिक समिति की बैठक में भाग लेने एथेंस पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

5 days ago
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online