मैकेनिकल इंजीनियर त्रिवेदी पहले राजनाथ सिंह के सलाहकार बने, फिर प्रवक्ता और अब सांसद बनेंगे
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से ब्राह्मण चेहरा सुधांशु त्रिवेदी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन से यह सीट रिक्त हुई थी। सुधांशु त्रिवेदी शुक्रवार को राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। हालांकि अब तक पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के राज्यसभा जाने के कयास लगाए जा रहे थे।
सुधांशु त्रिवेदी भाजपा प्रवक्ता के तौर पर ज्यादा जाने जाते हैं। राजनाथ सिंह के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के दौरान सुधांशु त्रिवेदी उनके सलाहकार बने।
यह भी पढ़िये: बीजेपी ने प्रतापगढ़ को छोड़कर 10 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की
बता दें कि राज्यसभा की इस सीट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पीएम के करीबी रहे मनोज सिन्हा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी सहित कई दिग्गत कतार में थे। लेकिन भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर से युवा ब्राह्मण चेहरे को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
मैकेनिकल इंजीनियर से राजनीति में कदम:
सुधांशु त्रिवेदी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी पूरी की। उन्होंने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय यूनिवर्सिटी सहित कई विश्वविद्यालयों में पढ़ा चुके हैं।
यह भी पढ़िये: गांधी की राह पर चलकर दुनिया के कई देशों में परिवर्तन आए
अरुण जेटली के निधन से रिक्त हुई सीट:
बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह से अरुण जेटली अमृतसर से चुनाव हार गए थे। तत्पश्चात भाजपा ने उन्हें 2018 में उत्तर प्रदेश के कोटे से राज्यसभा सदस्य चुने गए। राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव हेतु 27 सितंबर को अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन की आखिरी तिथि 4 अक्टूबर है।
यह भी पढ़िये: सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह का नामांकन निरस्त, निर्दलीय लड़ेंगे