• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

घोषणा पत्र: एक करोड़ युवाओं को नौकरी व महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देगी रालोद

up80.online by up80.online
November 1, 2021
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
RLD

रालोद ने चुनाव के मद्देनजर जारी किया घोषणा पत्र

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

सत्ता में आने पर शहीदों को एक करोड़ मुआवजा देगी रालोद RLD

चुनाव से 4 महीने पहले घोषणा पत्र जारी करते हुए जयंत चौधरी ने कहा- छात्र हो या शिक्षामित्र, ‘बाबा’ ने सब पर चलवाई लाठियां

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल Rashtriya Lok Dal के अध्यक्ष जयंत चौधरी Jayant Chaudhary ने अपना घोषणा पत्र ‘लोक संकल्प पत्र 2022’ जारी कर दिया। घोषणा पत्र में प्रदेश के एक करोड़ युवाओं के रोजगार, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया गया है।  इस अवसर पर जयंत चौधरी ने घोषणा की कि सत्ता में आने पर तीन काले कृषि कानूनों को निरस्त किया जाएगा।

Black wheat
औषधी गुणों से भरपूर काला गेंहू के बीज के लिए करें संपर्क

घोषणा पत्र जारी करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपनी समस्याओं को लेकर सबने आवाज उठायी, लेकिन बाबा ने सब पर लाठियां चलवाने का काम किया है।

चार महीने पहले जारी हुआ घोषणा पत्र:

जयंत चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी पहली राजनीतिक पार्टी है जो चार महीने पहले अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है। इस बाबत हमने सभी वर्ग के विशेषज्ञों, आम जनता से बातचीत की।

किसान
जयंत चौधरी (फाइल फोटो)

प्रमुख संकल्प:

सरकार बनने पर एक करोड़ युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी।

कृषक सम्मान योजना के तहत किसानों को सलाना 12 हजार रुपए दी जाएगी

आलू का डेढ़ गुना दाम 14 दिनों में भुगतान किया जाएगा

गन्ना किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम 14 दिनों में भुगतान किया जाएगा

वृद्धावस्था पेंशन की राशि में तीन गुना वृद्धि होगी

सभी भर्तियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा

किसानों के लिए प्रभावी बीमा योजना

किसानों और बुनकरों के बिजली का पिछला बिल माफ करने और आगे का बिल आधा किया जाएगा।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया जाएगा

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों और कारीगरों के श्रम की गरिमा सुनिश्चित करने और आर्थिक सहायता दी जाएगी

शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पाने वाले ओबीसी, एससी-एसटी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

शहीदों के परिजनों को एक करोड़ की सम्मान राशि दी जाएगी।

हर गांव में डॉक्टर, घर-घर दवाई की व्यवस्था की जाएगी।

सबको भोजन-सबको काम दिया जाएगा

कृषि, पशुपालन और डेयरी के लिए अलग बजट का प्रावधान होगा

कोविड मृतकों के आश्रितों को 4 लाख रुपए सहायता

राशि न्यायिक आयोग से जनता के विरुद्ध लंबित मुकदमों का निस्तारण कियया जाएगा।

पढ़ते रहिए www.up80.online तीनों काले कृषि कानून को हटा दे सरकार, यही सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी: अखिलेश यादव

Previous Post

सीएम योगी के गढ़ में प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, कहा- मर जाऊंगी, पर बीजेपी से कभी नहीं मिलूंगी

Next Post

केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुरुद्ध वर्मा का निधन

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
होम्योपैथी परिषद

केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुरुद्ध वर्मा का निधन

तदर्थ प्रधानाचार्य

तदर्थ प्रधानाचार्यों के नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से की मुलाकात

पटेल

आजमगढ़ के घनश्याम पटेल बने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के डायरेक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online