सीएम नीतीश कुमार CM Nitish Kumar ने कहा- इस फैसले से उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित होंगी लड़कियां Girls
यूपी80 न्यूज, पटना
बिहार में महिला सशक्तिकरण women empowerment के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार CM Nitish Kumar ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की एक तिहाई (33 परसेंट 33 % reservation for girls in medical colleges and engineering colleges) सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया है।
इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के सभी इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में नामांकन में न्यूनतम एक तिहाई सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित की जाएं। इससे तकनीकी शिक्षा में छात्राओं की संख्या बढ़ेगी। इससे छात्राएं उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए ज्यादा प्रेरित होंगी।
पढ़ते रहिए www.up80.online पंचायत चुनाव में कोरोना से मौत पर 30 लाख मुआवजा देगी नीतीश सरकार
सीएम ने कहा कि अब प्रदेश के सभी जिलों में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं, ताकि अब उच्च शिक्षा के लिए बिहार के बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़े।
उच्च शिक्षा हेतु इंजीनियरिंग व चिकित्सा विश्वविद्यालय का होगा गठन:
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों के बेहतर प्रबंधन हेतु इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय और चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे। बता दें कि बुधवार को पटना के एक अणे मार्ग स्थित संकल्प सभाकक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के समीक्ष अभियंत्रण विश्वविद्यालय और चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए प्रस्तावित विधेयक का प्रस्तुतिकरण किया गया।
पढ़ते रहिए www.up80.online अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व













