• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, September 7, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

कभी अपराधियों के बीच खौफ का पर्याय रहे पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के साथ पड़ोसी ने की बदतमीजी

शिकायत पर अधिकारी ने उड़ाया मजाक, सुलखान सिंह ने खुद अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर की,,

up80.online by up80.online
July 10, 2023
in यूपी
0
सुलखान सिंह

पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह, जिन्हें उनकी ईमानदारी एवं स्वच्छ छबि के लिए जाना जाता है। सुलखान सिंह की साफ-सुथरी छवि की वजह से 2017 में सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था चुस्त करने के लिए उन्हें यूपी का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया। सेवानिवृत्ति के बाद जब उन्होंने एक आम नागरिक के तौर पर अपने मुहल्ले में किए गए अतिक्रमण व पड़ोसी की शिकायत को लेकर एलडीए के अधिकारी को फोन किया तो उस अधिकारी ने उनका मजाक उड़ाया।

सुलखान सिंह जी की आपबीती को खुद उनके लेख से समझ सकते हैं-

“गोमतीनगर विस्तार जो अच्छे नियोजन के उपरांत बनाया गया था, अब अराजकता का क्षेत्र होता जा रहा है। लोग सड़क पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर लिये हैं। यहां ये अपने जानवर और कुत्ते बांधते हैं। कुछ लोग इन्हीं अतिक्रमण में अपने नौकरों को रखते हैं।

दो महाशय तो ऐसे हैं, जो एक बड़ा कुत्ता सड़क पर बांध रखे हैं और एक छोटा कुत्ता खुला रखते हैं। एक बार एक कुत्ते ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। मैंने डंडा मारकर अपने को बचाया। वहीं मौजूद मकान मालिक से मैंने शिकायत की कि उनका कुत्ता मेरे ऊपर दो बार हमला कर चुका है और उन्हें इसे बांधकर रखना चाहिए। इस पर वह व्यक्ति मुझसे बदतमीजी करने लगा। मैं चुपचाप अपनी इज्जत बचाकर घर चला आया। इस व्यक्ति ने भाजपा का झंडा लगा रखा है। इसके घर पर एक गाड़ी खड़ी रहती है, जिस पर भाजपा का झंडा लगा रहता है और पुलिस लिखा है।

एक और इसी तरह सड़क पर कुत्ते बांधने वाले महाशय ने भाजपा का झंडा लगा रखा है। इनके कुत्ते भी हमलावर रहते हैं।

मैंने उन सड़कों से गुजरना बन्द कर दिया है। मैंने इस विषय में उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण से टेलीफोन पर शिकायत की तो उनका रवैया अत्यंत निराशाजनक रहा। मेरी बात सुनकर लगभग हंसते हुए उन्होंने इस अंदाज में बात की कि जैसे मैं फिजूल में उनका समय बरबाद कर रहा हूं। कहने की आवश्यकता नहीं है कि उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

मैंने पुलिस आयुक्त लखनऊ से भी शिकायत की। इस पर स्थानीय थाने से दो उपनिरीक्षक आये थे। मुझसे बात करके चले गए, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई।

गोमती नगर विस्तार में अनेक व्यावसायिक परिसर अवैध रूप से बन रहे हैं। खुलेआम व्यावसायिक विद्युत कनेक्शन ले रहे हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण सिर्फ धन वसूली में व्यस्त है। बुलडोजर शायद गरीबों की झोपड़ी उजाड़ने के लिए हैं!

अधिकारियों को शायद इंतजार है कि ये कुत्ते किसी को मार डालें। तब सरकार ट्विटर पर खेद जतायेगी और यदि अखबार टेलीविजन पर शोर मचा तो कुछ आर्थिक सहायता दे देगी।

बड़ी उम्मीद से लखनऊ में बसे थे कि बढ़ती उम्र में सुविधाजनक और सुरक्षित जगह है पर अब तो असहनीय हो रहा है। क्या करें? कहीं जा भी तो नहीं सकते।“

पढ़ते रहिए www.up80.online मऊ की इस बेटी की प्रतिभा से प्रभावित हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा

नमन
Naman trading co, Barabanki
Bullet
Royal Motor works, Lucknow
Previous Post

मीरजापुर: आमघाट रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया निरीक्षण

Next Post

Ballia: सपा ने एसडीएम से दूर पोलिंग स्टेशनों की शिकायत की

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
Next Post
रमाशंकर राजभर

Ballia: सपा ने एसडीएम से दूर पोलिंग स्टेशनों की शिकायत की

RLD

बाढ़ के प्रकोप से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं-रामाशीष राय

Indian Train

वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेन निरस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

6 days ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

4 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online